ुइंडोनेशिया, फिलीपींस व मलेशिया संयुक्त गश्त करेंगे

इंडोनेशिया के सुरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता एगस आर.बरनास ने कहा कि संयुक्त गश्त से समुद्र में सुरक्षा सुनिश्चित होगी, जो अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का एक व्यस्त मार्ग है।

बरनास ने कहा कि तीनों देशों के सेना अधिकारी अपने-अपने देश के सीमाई इलाकों की गश्त करेंगे, लेकिन यह एकीकृत होगी।

उन्होंने टेलीफोन पर कहा, “हम संयुक्त गश्त को लेकर सहयोग करेंगे। यह गश्त समन्वित होगी और इसका उद्देश्य सीमांत इलाकों तथा शिपिंग लेन की सुरक्षा होगा।”

बरनास के मुताबिक, इस समुद्री मार्ग का एक खास इस्तेमाल इंडोनेशिया से अन्य देशों जैसे फिलीपींस तक कोयले का परिवहन है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493