इक्वाडोर फुटबाल टीम को मिला नया कोच

क्वीटो (इक्वाडोर), 31 जनवरी (आईएएनएस)। इक्वाडोर फुटबाल महासंघ (ईएफएफ) ने गुस्तावो क्वीनटेरोस को अपनी राष्ट्रीय फुटबाल टीम का नया कोच नियुक्त किया है।

समाचार एजेंसी सीएमसी के अनुसार, ईएफएफ के अध्यक्ष लुइस चिरिबोगा ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। लुइस ने बताया कि क्वीनटेरोस के मार्च से टीम का कोच संभालने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि पिछले साल फीफा विश्व कप के पहले दौर से इक्वाडोर के बाहर होने के बाद रिनाल्डो रुएडा को कोच पद से हटा दिया गया था। इसके बाद सिक्सटो विजुएटे ने बतौर अंतरिम कोच कार्यभार संभाला। सिक्सटो ने बुधवार को ही इस पद से अलग होने की घोषणा की थी।

क्वीनटेरोस ने इक्वाडोर फुटबाल टीम का कोच नियुक्त किए जाने पर खुशी व्यक्त की है। वह अभी इक्वाडोर के ही एक क्लब एमेलेक के कोच हैं।

बतौर कोच क्वीनटेरोस के लिए पहली चुनौती अर्जेंटीना, मेक्सिको और पनामा के साथ होने वाले दोस्ताना मैच होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493