इक्वाडोर भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 480 हुई

स्थानीय समाचार पत्र ‘अल टेलेग्राफो’ ने आंतरिक मामलों के उपमंत्री डिएगो फुएन्टेस के हवाले से बताया कि भूकंप में लगभग 4,027 लोग घायल हो गए हैं और 231 लापता हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, 20,503 लोग अभी भी राहत शिविरों में रह रहे हैं, जबकि 805 इमारतें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं और 608 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है।

गौरलब है कि भूकंप का केंद्र मनाबी प्रांत रहा। यहां मृतकों की संख्या सर्वाधिक रही है। सर्वाधिक प्रभावित शहर पेडेरनल्स हैं, जहां अभी तक 131 लोगों की मौत हो चुकी है। पोटरेवेजो में 115 और मांता में 112 लोगों की मौत हो गई है।

इक्वाडोर के दमकलकर्मी विभाग के प्रमुख के मुताबिक, मंगलवार सुबह को उस समय राहत मिली, जब मांता में मलबे के ढेर से तीन लोगों को जीवित बाहर निकाला गया।

कमांडर एबर एरोयो ने क्वीटो में कहा कि बचावकर्मी कई घंटों से मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

अरोयो ने कहा, “हमने सुबह लगभग 4.30 बजे मलबे से तीन लोगों को सकुशल बाहर निकाला। हम और लोगों को भी ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।”

मलबे से बाहर निकाले गए लोगों में दो महिलाएं और एक पुरूष है, जिन्हें तत्काल ही इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

राष्ट्रपति राफेल कोरिया जल्द ही मांत का दौरा कर सकते हैं। इसके साथ ही वे चोन, सान विंसेंट और बाहिया डी काराक्वेज के गांवों का भी दौरा कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493