क्वीटो, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। इक्वाडोर में पिछले सप्ताह आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 587 हो गई है। मृतकों में 27 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
देश में पिछले सप्ताह आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.8 दर्ज की गई थी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की गुरुवार की रिपोर्ट के मुताबिक, 539 मृतकों की पहचान कर ली गई है, जबकि 48 और शवों की पहचान की जानी है।
पिछले शनिवार यानी 16 अप्रैल को आए भूकंप में मरने वाले 27 विदेशी नागरिकों में से 10 कोलंबिया के, छह क्यूबा के, दो कनाडा के, डोमिनिकन गणराज्य के, दो ब्रिटेन और एक-एक इटली, जर्मनी, फ्रांस तथा आयरलैंड के हैं। हालांकि, अभी एक विदेशी नागरिक के शव की पहचान नहीं हो पाई है।
घायलों की संख्या 5,733 तक पहुंच गई है, जबकि 163 लापता हैं।
संसदीय बयान के मुताबिक, राहत एवं बचाव प्रयास एवं राहत सामग्रियों की सख्त जरूरत है। इक्वाडोर की राष्ट्रीय एसेंबली गुरुवार दोपहर तक 377,197 डॉलर जुटा चुकी है।
dharmpath.com dharmpath