बीजिंग, 18 मई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। इक्वाडोर के पश्चिमी हिस्से में बुधवार को 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र रोसा जाराते के पास स्थित था।
बीजिंग, 18 मई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। इक्वाडोर के पश्चिमी हिस्से में बुधवार को 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र रोसा जाराते के पास स्थित था।
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने भूकंप का केंद्र प्रारंभ में 10 किलोमीटर की गहराई में 0.41 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 79.764 डिग्री पश्चिम देशांतर में निर्धारित किया।
गौरतलब है कि पिछले महीने इसी क्षेत्र मे आए 7.8 के भूकंप से कम से कम 660 लोग मारे गए थे और 4,000 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इसके चलते कुछ तटीय इलाकों में बिजली गुल हो गई थी।
भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
dharmpath.com dharmpath