इग्गी ने रद्द किया संगीत दौरा

लॉस एंजेलिस, 31 मई (आईएएनएस)। गायिका इग्गी अजालिया ने अपना नॉर्थ अमेरिकन ग्रेट एस्केप टूर रद्द कर दिया है। इससे पहले मार्च में उन्होंने इस दौरे को स्थगित किया था।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 24 वर्षीया इग्गी 19 सितंबर से सेन डिएगो में अपना 21 कांसर्ट वाला संगीत दौरा शुरू करने वाली थीं, लेकिन उन्होंने यह कार्यक्रम रद्द कर दिया है।

कार्यक्रम की टिकट विक्रेता कंपनी एएक्सएस ने शुक्रवार को ई-मेल के माध्यम से घोषणा की, “इग्गी अजालिया का ग्रेट एस्केप टूर रद्द कर दिया गया है। हम इस असुविधा के लिए खेद जताते है। 2016 में इग्गी का नया रिकॉर्ड जारी किए जाने के बाद नए सिरे से टूर की योजना बनाई जाएगी।”

इग्गी ने पहले मार्च में होने वाला संगीत दौरा प्रोडक्शन में हो रही देरी के कारण स्थगित किया था, लेकिन साथ ही यह कहा था कि दौरा इस साल के अंत में होगा।

इग्गी ने संगीत दौरा रद्द किए जाने को लेकर हालांकि खुद अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493