मार्टिन को डरावनी लगती है पत्नी

लॉस एंजेलिस, 31 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड फिल्म अभिनेता मार्टिन शीन को लगता है कि उनकी पत्नी जेनेट टेंपलेटन उनकी जिंदगी की सबसे डरावनी महिला हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 74 वर्षीय मार्टिन ने कहा कि उनके 50 साल लंबे वैवाहिक रिश्ते का राज यह है कि जेनेट ने उनसे कोई भी सच बताने में नहीं हिचकती।

मार्टिन और जेनेट ने 1961 में विवाह किया था।

मार्टिन ने पत्रिका ‘रेडियो टाइम्स’ को बताया, “मैं भाग्यशाली था कि इतनी डरावनी महिला से शादी की। उसे झूठ बोलना नहीं आता। यह उसके लिए असंभव है। मेरे लिए सच कभी कभी बोलने वाली बात है। उसके लिए सच ही सबकुछ है।”

मार्टिन से यह पूछे जाने पर कि समलैंगिक विवाह पर उनकी क्या राय है, उनहोंने कहा, “मैं किसी के प्रेम के विरुद्ध नहीं हूं। यह मेरे मतलब की बात नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493