इजरायली नेता प्रतिपक्ष ने मोदी से मुलाकात की

जेरूसलम, 5 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायल में नेता प्रतिपक्ष इसाक हरजोंग ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

जेरूसलम, 5 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायल में नेता प्रतिपक्ष इसाक हरजोंग ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्वीट किया, “भारत-इजरायल रिश्ते की मजबूती के लिए सहमति पर जोर देते हुए नेता प्रतिपक्ष इसाक हरजोंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।”

जियोनिस्ट यूनियन पार्टी से संबंद्ध हरजोंग इजरायल के पूर्व राष्ट्रपति चेम हरजोंग के पुत्र हैं।

मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने द्विपक्षीय चर्चा की और उसके बाद दोनों देशों ने विभिन्न क्षेत्रों में सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

इसके पहले मोदी ने इजरायली राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन से यहां मुलाकात की।

मोदी इजरायल का दौरा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493