गुरसहायगंज कोतवाली अंतर्गत कस्बा निवासी हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कटियार ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर आत्मदाह करने की धमकी दी। कटियार ने कई समस्याएं गिनाते हुए सिपाहियों और दरोगाओं पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया था। साथ में समस्याओं को दूर करने की मांग की थी।
राजेश कटियार ने धमकी दी थी कि समस्याएं दूर नहीं की गईं तो आत्मदाह कर लेगा। इसी मामले में पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि राजेश कटियार को आत्मदाह की धमकी देने पर पकड़ा गया है।
dharmpath.com dharmpath