इजरायली प्रधानमंत्री की पत्नी रिश्वत मामले में संदेह के घेरे में

तेल अवीव, 31 अगस्त (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी पर भ्रष्टाचार के मामले में रिश्वत स्वीकार करने का संदेह है। भ्रष्टाचार के इस मामले में उनके पति नेतन्याहू और इजरायल की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी के व्यापारी भी शामिल हैं।

तेल अवीव, 31 अगस्त (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी पर भ्रष्टाचार के मामले में रिश्वत स्वीकार करने का संदेह है। भ्रष्टाचार के इस मामले में उनके पति नेतन्याहू और इजरायल की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी के व्यापारी भी शामिल हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने तेल अवीव मजिस्ट्रेट कोर्ट से कहा कि नेतन्याहू की पत्नी सारा रिश्वत लेने के मामले में संदेह के घेरे में हैं। पहली बार पुलिस ने सारा नेतन्याहू पर सार्वजनिक रूप से संदेह जताया है, जिनसे इस हाई-प्रोफाइल आपराधिक जांच में कई बार पूछताछ की जा चुकी है।

पुलिस द्वारा ‘केस 4000’ के रूप में वर्णित किए गए मामले में दंपति और बेंजामिन नेतन्याहू का करीबी एक व्यापारी शाउल एलोविच शामिल हैं।

आरोप है कि जब नेतन्याहू संचार मंत्री थे, उस समय उन्होंने एलोविच की संचार कंपनी बेजेक टेलीकॉम को कथित तौर वित्तीय लाभ पहुंचाए थे।

बदले में, बेंजामिन और सारा नेतन्याहू को कथित तौर पर वाला समाचार साइट द्वारा सकारात्मक कवरेज प्राप्त हुआ, जिसे एलोविच द्वारा नियंत्रित किया जाता था।

हालांकि, सारा नेतन्याहू के वकीलों ने उनके खिलाफ आरोपों को खारिज करते हुए एक बयान जारी किया और कहा कि कभी भी किसी भी रिश्वत मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं रही है।

इजरायल के प्रधानमंत्री आपराधिक भ्रष्टाचार की जांचों में उलझ गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493