एशियाई खेल (स्क्वॉश) : भारतीय पुरुष टीम को कांस्य (लीड-1)

जकार्ता, 31 अगस्त (आईएएनएस)। यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 13वें दिन शुक्रवार को भारतीय पुरुष स्क्वॉश टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारत को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

जकार्ता, 31 अगस्त (आईएएनएस)। यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 13वें दिन शुक्रवार को भारतीय पुरुष स्क्वॉश टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारत को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

हांगकांग ने सेमीफाइनल में भारत को 2-0 से शिकस्त दी।

सौरव घोषाल, हरिंदर पाल सिंह संधू, रमित टंडन, महेश मानगांवकर की भारतीय टीम फाइनल में जाने से चूक गई।

सौरव को पहले मैच में ली हू यिन से 7-11, 9-11, 11-3 से मात खानी पड़ी। वहीं दूसरे मैच में हरिंदर भी अपना मैच गंवा बैठे।

भारत ने पूल-बी में लगातार तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493