सिडनी, 31 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने पार्टी में अंदरूनी कलह के कारण प्रधानमंत्री का पद और लिबरल पार्टी की अध्यक्षता खोने के एक सप्ताह बाद शुक्रवार को राजनीति से संन्यास ले लिया और संसद से इस्तीफा दे दिया।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, टर्नबुल ने वेंटवर्थ में अपने मतदाताओं को संबोधित करते हुए फेसबुक पर एक विदाई पत्र लिखा।
पत्र के अनुसार, “यह बहुत मुश्किल समय रहा लेकिन हमने साथ में बहुत कुछ हासिल किया। मुझे बहुत गर्व है, विशेषकर सरकार की पिछले तीन साल की उपलब्धियों पर।”
फिलहाल इंडोनेशिया की आधिकारिक यात्रा पर गए प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने जकार्ता में कहा कि टर्नबुल सबको याद आएंगे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत किया है।
समाचार एजेंसी एएपी के अनुसार, मॉरिसन ने संवाददाताओं से कहा, “आपने हमारे देश की बहुत अच्छे से सेवा की और प्रधानमंत्री के तौर पर देशभर की तरफ से मैं आपको धन्यवाद करना चाहता हूं।”
dharmpath.com dharmpath