तेल अवीव, 24 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायल के बेथलेहम में इजरायली सैनिकों ने मंगलवार को एक फिलिस्तीनी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि बेथलेहम के दक्षिण में स्थित देहिशा शरणार्थी शिविर में सैनिक अचानक आए और गोलीबारी शुरू कर दी।
उन्होंने कहा, “कई सैनिक शिविर की एक इमारत की छत पर पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके कारण 19 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई।”
अधिकारी ने कहा, “इजरायली सैनिकों ने उसे निर्दयता से मार डाला।” उन्होंने कहा कि इजरायली सैनिकों द्वारा फिलिस्तीनियों के खिलाफ किए गए अपराधों में एक और अपराध जुड़ गया है।
युवक की हत्या इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक इस तरह का तीसरा मामला है।
बेथलेहम के निकट 31 जनवरी तथा 14 फरवरी को दो अन्य व्यक्तियों की हत्या कर दी गई थी।
dharmpath.com dharmpath