सेना के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “एक हमलावर ने गुश एतजियॉन जंक्शन की रखवाली कर रहे एक सैनिक को अपनी कार से रौंद डाला।”
बयान के मुताबिक, “घटनास्थल पर मौजूद सुरक्षाबलों ने खतरा भांपते हुए गोलियां चलाईं, जिसमें उसकी मौत हो गई।”
घायल सैनिक को जेरूसलम के शारे जंक्शन अस्पताल ले जाया गया। उसे हल्की चोटें आई हैं।
गुश एतजियॉन वेस्ट बैंक में जेरूसलम व हेबरॉन के बीच एक प्रमुख चौराहा है।
फिलिस्तीन में छह महीनों में अशांति की यह सबसे नवीनतम घटना है। चाकूबाजी, गोलीबारी व कार हमले की कई घटनाएं इजरायल व वेस्ट बैंक में हो चुकी हैं।
हिंसा की इन घटनाओं में अक्टूबर से लेकर अब तक कम से कम 170 फिलिस्तीनी व 27 इजरायलियों की मौत हो चुकी हैं।
dharmpath.com dharmpath