गाजा/वेस्ट बैंक, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तरी गाजा पट्टी में शुक्रवार रात इजरायल की ओर से किए गए हवाई हमले के बाद बचाव दल ने शनिवार को एक और फिलिस्तीनी नागरिक का शव बरामद किया और इसके साथ ही हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई।
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल क्वेदरा ने पत्रकारों से कहा कि झड़प में दो अन्य फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए हैं और 170 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, “इजरायली युद्धक विमान ने शनिवार को तीन बजकर पैंतालीस मिनट पर ताजा हवाई हमले किए। उनलोगों ने हमास के उत्तरी और मध्य व दक्षिणी गाजा पट्टी पर हमले किए।”
अधिकारियों के मुताबिक, “दक्षिणी गाजा पट्टी के गाजा शहर के पूर्व व खान यूनिस के पूर्व में सुबह स्कूली बच्चों और इजरायली सैनिकों के बीच ताजा झड़प हुई जिसमें एक स्कूली छात्र घायल हो गया।”
dharmpath.com dharmpath