वनडे टीम में चोटिल जाधव का स्थान लेंगे सुंदर

धर्मशाला, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। श्रीलंका के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज में चोटिल केदार जाधव के स्थान पर ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को भारतीय टीम में जगह मिली है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। बयान के मुताबिक जाधव को शुक्रवार को बाएं पैर में मांसपेशियों की समस्या हो गई थी। जाधव इस समय बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।

बयान में लिखा गया है, “अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने चोटिल केदार जाधव के स्थान पर वॉशिंगटन सुंदर को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना है।”

बयान के मुताबिक, “जाधव को शुक्रवार को बाएं पैर में मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हो गई थी। उनका स्कैन होगा। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन पर नजर बनाए रखेगी।”

भारत और श्रीलंका के बीच पहला मैच रविवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493