फिलिस्तीनियों द्वारा प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय शांति वार्ता सम्मेलन शुरू करने की पहल को इजरायल ने तुरंत खारिज कर दिया।
इस पहल को आगे बढ़ाने के क्रम में फ्रांस के विदेश मंत्री अयरौल्ट ने रविवार सुबह राजधानी जेरूसलम में नेतन्याहू से मुलाकात की। उन्हें रविवार को ही रमल्ला शहर में फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मिलना है।
मुलाकात के दौरान नेतन्याहू ने दोहराया कि इजरायल इस पहल के खिलाफ है। उन्होंने अपनी साप्ताहिक कैबिनेट बैठक की शुरुआत में कहा, “मैंने उन्हें बता दिया है कि हमारे और फिलिस्तीनियों के बीच असल शांति वार्ता आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका बिना किसी शर्त के हमारे और उनके बीच प्रत्यक्ष वार्ता है।”
dharmpath.com dharmpath