इजरायल का चीन से घनिष्ठ सहयोग का आह्वान

पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना की 66वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित एक समारोह में रिवलिन ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय मंच पर और युद्ध व शत्रुता से जूझ रहे हमारे क्षेत्र में चीन की बातें ध्यान से सुनी जाती है।”

उन्होंने कहा, “हर जगह कट्टरपंथ व अतिवाद विभिन्न समुदायों व लोगों के बीच नफरत का फायदा उठाता है। इन खतरों का सामना करने के लिए हमें दृढ़ व एकजुट होना चाहिए। लेकिन उसी समय हमें एक आम भाषा का चुनाव करना चाहिए व साझा भविष्य का निर्माण करना होगा।”

इजरायल के राष्ट्रपति ने कहा कि इजरायल व चीन के बीच मित्रता साझा समझ व परस्पर आदर का एक बेहतरीन उदाहरण है, जिससे हम सही मायने में महान चीजें हासिल कर सकते हैं।

रिवलिन ने कहा कि इजरायल व चीन सरकार के बीच क्षेत्रों जैसे पर्यावरण, कृषि व ऊर्जा में सहयोग पर उन्हें बेहद गर्व है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493