इस परियोजना को इजरायल सरकार ने जून में मंजूरी दी थी, जिसपर अनुमानित तौर पर लगभग 7.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर की लागत आने की संभावना है।
सुरक्षा बाड़ 30 किलोमीटर के दायरे में होगा, जो इजरायल के दक्षिण में स्थित शहर इलात से शुरू होकर तिमना के नए अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे तक फैला होगा।
रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को सुरक्षा बाड़ की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें मंत्रालय के इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन डिवीजन के कर्मचारी सीमा पर सुरक्षा बाड़ का काम शुरू करते हुए दिख रहे हैं।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते साल जून में कहा था कि सुरक्षा बाड़ समस्त इजरायली सीमा के क्षेत्र में होगा।
नेतन्याहू ने कहा, “इससे जॉर्डन की संप्रभुता व उसके राष्ट्रीय हितों पर कोई आंच नहीं आएगी।”
उल्लेखनीय है कि इजरायल व जॉर्डन ने दोनों देशों के बीच मित्रता बहाल रखने के लिए साल 1994 में एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
dharmpath.com dharmpath