अमेरिका के राष्ट्रीय समुद्रीय और वायुमंडलीय प्रशासन (एनओएए) की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2015 में वैश्विक भूमि और समुद्र सतह का औसत तापमान 0.90 डिग्री सेल्सियस रहा। यह 20वीं सदी के औसत तापमान से ज्यादा दर्ज किया गया। इसने 2014 के औसत तापमान 0.16 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
यह वैश्विक तापमान इस सदी में चौथी बार दर्ज किया गया है। इसके अलावा इसने वार्षिक वैश्विक तापमान का रिकार्ड भी तोड़ दिया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एंजेसी नासा का भी कहना है कि वर्ष 2015 में औसत वैश्विक तापमान ने पिछले साल 2014 के तापमान 0.13 डिग्री सेल्सियस को पीछे छोड़ दिया है।
नासा ने लिखा है कि साल 2015 का तापमान एक लंबी अवधि की तपन प्रवृत्ति को दर्शाता है। वातावरण में मानव गतिविधियों से ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन इसका मुख्य कारण है।
dharmpath.com dharmpath