जेरूसलम, 24 जून (आईएएनएस)। इजरायली सेना ने गाजा की ओर से दक्षिणी इजरायल पर किए गए रॉकेट हमले पर जवाबी कार्रवाई करते हुए गाजा पट्टी पर हमला कर दिया।
अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंगलवार को गाजा के तटीय क्षेत्र से दक्षिणी इजरायल के अश्केलॉन शहर पर एक रॉकेट से हमला किया गया था। हालांकि हमले में कोई घायल नहीं हुआ।
इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) से जारी एक बयान के अनुसार, “इस हमले की प्रतिक्रिया स्वरूप आईडीएफ ने भी उसी स्थान पर हमला किया, जहां से रॉकेट हमला किया गया था। हमले की पुष्टि भी कर दी गई है।”
उत्तरी गाजा के बैत हनौन कस्बे के निवासियों के मुताबिक, युद्धक जेट विमानों ने इलाके को घेर लिया और कस्बे में एक खुले क्षेत्र पर मिसाइल से हमला किया।
किसी भी फिलिस्तीनी गुट ने अब तक मंगलवार को किए गए रॉकेट हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
dharmpath.com dharmpath