इजरायल ने गाजा में हमास के ठिकानों पर बमबारी की

तेल अबीब, 27 जून (आईएएनएस)। इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने मंगलवार को गाजा पट्टी के शासन वाले हमास के दो ठिकानों पर बमबारी की। इजरायल ने यह हमला इजरायली सीमा हुए मिसाइल हमले के बाद किया। मिसाइल हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।

आईडीएफ के अनुसार, गाजा से मंगलवार को दागा गया रॉकेट दक्षिणी इजरायल के शार हनेगेव रीजनल काउंसिल में गिरा।

आईडीएफ ने कहा, “आज दागे गए रॉकेट के जवाब में आईएएफ विमान ने गाजा के दो हमास सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।”

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, इस बीच फिलिस्तीन सुरक्षा व चिकित्सा सूत्रों ने कहा कि गाजा सिटी व दक्षिण तटीय एन्कलेव में कई विस्फोट सुनाई दिए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ-अल केद्रा ने मीडिया से कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और हमले वाले इलाके में कई बचाव टीमों को तैनात किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493