शाहरुख ने 25 वर्ष पूरे होने पर प्रशंसकों का आभार जताया

मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान ने बॉलीवुड में अपनी दो दशकों की ‘गौरवशाली यात्रा’ को समर्थन देने के लिए प्रशंसकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है।

शाहरुख ने सोमवार रात अपने ट्विटर हैंडल पर 37 सेकंड की एक क्लिप साझा की, जिसमें बांद्रा में मन्नत के बाहर वह अपने छोटे बेटे के साथ लोगों के सामने खड़े नजर आ रहे हैं।

पिता-पुत्र दोनों सफेद कुर्ता-पाजामा में थे। वीडियो में वह घर की छत पर खड़े होकर लोगों को बधाई दे रहे हैं।

तस्वीर के साथ शाहरुख ने लिखा, “ईद मुबारक। मेरा दिन खास बनाने के लिए धन्यवाद और 25 वर्षो की शानदार यात्रा में मुझसे जुड़ने के लिए धन्यवाद। सभी को प्यार।”

उल्लेखनीय है कि 51 वर्षीय अभिनेता 25 जून को इस उद्योग में अपने 25 वर्ष पूरे कर चुके हैं। इसी दिन वर्ष 1992 में उनकी फिल्म ‘दिवाना’ रिलीज हुई थी।

शाहरुख अपनी आगामी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के लिए तैयार हैं। यह इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित है।

इसमें अनुष्का शर्मा भी प्रमुख भूमिका में हैं। दोनों किसी फिल्म में तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493