बीजिंग, 3 जनवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। यह अब सभी को पता है कि रूस में लोगों ने अपने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ‘साल की सर्वाधिक महत्वपूर्ण हस्ती’ माना है। लेकिन, अब खबर यह है कि पुतिन को इजरायल में हुए एक सर्वेक्षण में भी इसी खिताब से नवाजा गया है।

जेरूसलम पोस्ट की तरफ से कराए गए जनमत सर्वेक्षण के मुताबिक 29 फीसदी इजरायलियों ने पुतिन को साल 2015 का ‘पर्सन आफ द इयर’ चुना। दूसरे नंबर पर जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल रहीं। इस सर्वेक्षण से साफ है कि पुतिन ने साल 2015 में इजरायल के लोगों पर अपनी छाप छोड़ी है।
टाइम पत्रिका की तरफ से साल 2015 की ‘पर्सन आफ द इयर’ चुनी गईं मर्केल को सर्वेक्षण में 16 फीसदी मत मिले। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 15 फीसदी मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
नवंबर में फोर्ब्स पत्रिका ने दुनिया के सर्वाधिक शक्तिशाली लोगों की सूची में पुतिन को शीर्ष पर रखा था। उन्हें सर्वेक्षण में लगातार तीसरे साल दुनिया का सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्ति चुना गया था।
dharmpath.com dharmpath