तिरुवनन्तपुरम, 3 जनवरी (आईएएनएस)। अगर सब कुछ ठीक रहा तो केरल में संगीत संग्रहालय स्थापित किया जाएगा। इसमें गायकों के गीत, पुराने रिकॉर्ड और गीतों की पुस्तकें आदि शामिल होंगी।
राज्य के पूर्व मंत्री और माकपा के वरिष्ठ नेता एम.ए. बेबी ने रविवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि सांस्कृतिक संगठन स्वरालय इस संग्रहालय को स्थापित करेगा। बेबी इस संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
उन्होंने कहा कि दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो संग्रहालय की स्थापना का पहला कदम है।
उन्होंने कहा, “हम आम तौर पर चीजों के दस्तावेज नहीं रखते हैं और संगीतकार भी ऐसे ही हैं। गायक यशुदास को आज भी नहीं पता कि उन्होंने कितने गीत गाए हैं। हम संगीत संग्रालय स्थापित करने के प्रारंभिक चरण में हैं। इसमें गीतों के संग्रह, एल.पी. रिकॉर्डस, गीतों की कुछ किताबें शामिल होंगी।”
वरिष्ठ पत्रकार आर. एस. बाबू भी स्वरालय के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय रविवार को बैठक में लिया गया।
dharmpath.com dharmpath