इजरायल के पुरावशेष प्राधिकरण (आईएए) की ओर से सोमवार को कहा गया कि दो शौकिया गोताखोरों ने माल से लदा एक समुद्री जहाज खोज निकाला है, जिसमें मूर्तियों सहित हजारों सिक्के और अन्य चीजें मिली हैं। अधिकारियों ने इसे पिछले 30 वर्षो में मिला अब तक का सबसे बड़ा कलाकृतियों वाला समुद्री भंडार बताया है।
दोनों गोताखोरों ने अपनी खोज में मिले खजाने को आईएए के सुपुर्द कर दिया। माना जा रहा है कि समुद्र में मिली ये सब चीजें उस व्यापारी जहाज से ताल्लुक रखती हैं, जो 1,600 साल पहले रोमन काल में समुद्र में समा गया था।
इलाके की पड़ताल करने पहुंचे आईएए के पुरातत्वविदों को गोतोखोरों की मदद से जहाज के अवशेष मिले हैं। इन अवशेषों में लोहे के लंगर सहित लकड़ी के लंगर के अवशेष और जहाज के संचालन में प्रयुक्त होने वाली चीजें शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath