लॉस एंजेलिस, 16 मई (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता अभिनेत्री ऐनी हैथवे के ज्वेलरी डिजाइनर पति एडम शुलमैन पत्नी के मातृत्व संबंधी तौर-तरीकों से बहुत प्रभावित हैं।
एडम ने वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ को बताया, “वह हमेशा मुझे हैरान कर देती हैं। एक मां के रूप में वह कमाल की हैं।”
ऐनी-एडम के पहले बच्चे का जन्म इस साल 24 मार्च को हुआ, जिसका नाम जोनाथन रोजबैंक्स शुलमैन है।
वह कहते हैं कि वह पितृत्व के हर हिस्से यहां तक की बच्चे की लंगोट बदलने का भी लुत्फ उठा रहे हैं।
एडम ने कहा, “मुझे लंगोट बदलना पसंद है। पितृत्व सर्वश्रेष्ठ है। इसका हर पहलु गजब का है।”
एडम अपनी पत्नी से इतने प्रभावित हैं कि वह रोजाना उनकी और ज्यादा तारीफ करते हैं।
यह युगल सितंबर 2012 में शादी के बंधन में बंध गया था।
dharmpath.com dharmpath