मिलान, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। एसी मिलान के डिफेंडर रहे इटली के पूर्व कोच सीजर मालदीनी का 84 साल की उम्र में निधन हो गया।
इटली के प्रमुख नगर ट्रिएस्ट में 1932 में उनका जन्म हुआ था।
मालदीनी ने मिलान क्लब के साथ चार सेरी ए लीग खिताब जीते। इसके साथ ही उन्होंने 1963 में पहली बार एक खिलाड़ी के तौर पर यूरोपीय कप जीता।
खिलाड़ी के तौर पर करियर से संन्यास लेने के बाद उन्होंने 1972-1974 के बीच क्लब के कोच का पद संभाला।
dharmpath.com dharmpath