रोम, 14 जनवरी (आईएएनएस)। इटली के प्रधानमंत्री पाओलो गेंटीलोनी को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, इसके बाद वह मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
गेंटीलोनी का मंगलवार को रोम के पोलिक्लिनिको गेमेली अस्पताल में हृदय का ऑपरेशन किया गया था। उन्होंने पेरिस यात्रा से लौटने के बाद स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं हुई थीं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गेंटीलोनी (62) को एंजियोप्लास्टि सर्जरी के बाद गुरुवार को ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे और शुक्रवार को फिलीस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ होने वाली बैठकें रद्द करनी पड़ी थी।
पोलिक्लीनिको गेमेली के चिकित्सकों ने गेंटीलोनी के हृदय ऑपरेशन को पूर्णतया सफल करार दिया। इसके बाद गेंटीलोनी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा था कि वह बेहतर स्थिति में हैं और जल्द ही काम पर लौट आएंगे।
गौरतलब है कि गेंटीलोनी ने 12 दिसंबर को मात्तेओ रेंजी के स्थान पर प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। रेंजी ने संविधान में संशोधन पर हुए जनमत संग्रह में हार के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था।
dharmpath.com dharmpath