ट्रक के अनियंत्रित होने से यह सड़क से हटकर पीओके के बाग जिले स्थित एक स्कूल में जा घुसा।
पुलिस का कहना है कि जिस समय यह हादसा हुआ तब छात्राएं और शिक्षक कक्षाओं से बाहर थीं कि अचानक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। इस हादसे में घायल सभी 30 छात्राएं चौथी कक्षा की हैं।
घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया लेकिन उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
dharmpath.com dharmpath