इटली में प्यार जताते देखे गए कूपर, शायक

रोम, 13 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता ब्रैडली कूपर और उनकी गर्लफ्रेंड आइरीना शायक को इटली में छुट्टियां मनाने के दौरान एक दूसरे से प्यार जताते और एक दूसरे को चूमते देखा गया।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, अमालफी कोस्ट में समय बिताने के दौरान कूपर और शायक को एक दूसरे को चूमते और प्यार जताते देखा गया।

कूपर ने यहां नारंगी शॉर्ट्स और काली स्विम गॉगलर पहन रखी थी। वहीं विक्टोरिया सीक्रेट की मॉडल शायक को टू-पीस बिकिनी में देखा गया, उन्होंने बालों को पोनी टेल में बांध रखा था।

दोनों को समुद्र की लहरों में अटखेलियां करते और प्यार जताते देखा गया। दोनों एक दूसरे के साथ मजाक करते हुए तैराकी का लुत्फ उठा रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493