दिल्ली में उमस छाई

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को उमस छाई हुई है। मौसम विभाग ने हालांकि अपने पूर्वानुमान में कहा है कि शहर के कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 81 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान औसत से थोड़ा अधिक 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493