इटली में विराट ने अनुष्का संग लिए सात फेरे

फ्लोरेंस (इटली), 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सोमवार को यहां बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंध गए।

विराट और अनुष्का ने परिजनों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए।

कोहली ने ट्वीट करके इसकी पुष्टि की। कोहली ने अपने ट्वीट के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “आज हमने एक दूसरे के प्यार में हमेशा के लिए खो जाने का वादा किया।”

कोहली ने आगे लिखा, “हम यह खबर आपसे साझा करना चाहते हैं। दोस्तों, परिजनों और प्रशंसकों की दुआओं के कारण यह दिन और भी खास बन गया। हमारे सफर का अहम हिस्सा बने रहने के लिए धन्यवाद।”

विराट और अनुष्का के बीच चार साल के अफेयर था। अपनी शादी के लिए इस जोड़े ने बोर्गो फिनोचिएटो लक्जरी रेजार्ट को चुना। यह स्थान फ्लोरेंस से 100 किलोमीटर दूर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493