इटली लीग : कैग्लिअरी को हराकर तीसरे पायदान पर पहुंची रोमा

कैग्लिअरी, 7 मई (आईएएनएस)। इटली की क्लब एस रोमा लीग के 36वें दौर के मुकाबले में कैग्लिअरी को 1-0 से हराकर अगले सत्र में होने वाले चैम्पियंस लीग के लिए क्वालीफाइ करने के करीब पहुंच गई है।

सार्डेग्ना एरीना में रविवार को खेले गए मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद रोमा 73 अंकों के साथ तालिका में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। रोमा को अगले चैम्पियंस लीग में अपनी भागीदरी सुनिश्चित करने के लिए अब दो मैचों में केवल एक अंक की जरूरत है।

रोमा ने मैच की आक्रामक शुरुआत की और पहले मिनट से ही मेजबान टीम की डिफेंस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

मैच के 15वें मिनट में चेंगीज ऊंदर ने गाले करके रोमा को 1-0 की बढ़त दिला दी जो मैच खत्म होने तक बरकरा रही।

लीग की अंकतालिका में चौथे पायदान पर मौजूद लाजिओ के 71 अंक हैं जबकि इंटर मिलान 69 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है।

पहले एंव दूसरे पायदान पर जुवेंतस और नेपाली बरकरार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493