इटली लीग : जुवतेंस ने जीता मैच, रोनाल्डो नहीं दाग पाए गोल

वेरोना (इटली), 19 अगस्त (आईएएनएस)। इटली लीग के नए सीजन के अपने पहले मैच में मौजूदा चैम्पियन जुवेंतस ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए चिएवो को 3-2 से हराया।

बीबीसी के अनुसार, जुवेंतस के फारवर्ड खिलाड़ियों ने इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन स्टार स्ट्राइकर रोनाल्डो क्लब के लिए अपने पहले मैच में एक भी गोल नहीं कर पाए।

जुवेंतस ने मैच की दमदार शुरुआत की और मिडफील्डर सामी खेदीरा ने तीसरे मिनट में ही पहला गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

पहला हाफ समाप्त होने से पहले 38वें मिनट में चिएवो के लिए मारिअस स्टेपिनस्की ने बराबरी का गोल दागा। 56वें मिनट में मेजाबान टीम ने पेनाल्टी मिली जिसे इमानुएल गियाचेरेनी ने गोल में बदलकर चिएवो को 2-1 से आगे कर दिया।

जुवेंतस ने हार नहीं मानी और 75वें मिनट में माटिआ बानी के आत्मघाती गोल की बदौलत मैच में 2-2 से बराबरी कर ली। 93वें मिनट में फेडरिको बेर्नाडेशी ने मेहमान टीम के लिए विजयी गोल दागा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493