इटली लीग : जुवेंतस का विजयी क्रम जारी

तुरिन, 4 नवंबर (आईएएनएस)। इटली लीग की मौजूदा चैम्पियन जुवेंतस ने 2018-19 सीजन के अपने विजयी क्रम को जारी रखते हुए शनिवार रात यहां कैग्लियरी को 3-1 से शिकस्त दी।

‘ईएसपीएन’ के अनुसार, 11वें दौर के मुकाबले में मिली इस शानदार जीत के बाद जुवेंतस 31 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर कायम है। दूसरे स्थान पर मौजूद इंटर के 25 अंक हैं।

जुवेंतस ने अपने घरेलू मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में दमदार शुरुआत की और अर्जेटीना के पाब्लो डिबाला ने पहले मिनट में कलात्मक गोल करते हुए मेजबान टीम को बढ़त दिला दी।

कैग्लियरी ने वापसी की कोशिशें तेज कर दी। 36वें मिनट में जोआओ पेद्रो ने बराबरी का गोल किया लेकिन इसके दो मिनट बाद ही फिलिप ब्राडरिक के ओन गोल ने मेजबान टीम को दोबारा आगे कर दिया।

दूसरे हाफ में भी जुवेंतस का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। 87वें मिनट में जुआन क्वाड्राडो ने जुवेंतस की 3-1 से जीत सुनिश्चित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493