इटली लीग : बर्फ के कारण जुवेंतस-अटलांटा का मैच स्थगित

रोम, 26 फरवरी (आईएएनएस)। इटली की शीर्ष फुटबाल लीग में रविवार को जुवेंतस और अटलांटा के बीच होने वाला मैच बर्फ के कारण स्थगित कर दिया गया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, यह मैच कब होगा इसकी घोषणा अभी की जानी है।

गत विजेता जुवेंतस और अटलांटा के बीच ट्यूरिन में एलियांज स्टेडियम में इटली लीग के 26वें दौर का मुकाबला होना था।

जुवेंतस ने ट्विटर पर लिखा, “खराब मौसम के कारण जुवेंतस और अटलांटा के बीच होने वाला मैच स्थगित हो गया।”

रेफरी माउरिजियो मारियानी ने निर्णय लिया कि खराब परिस्थितिओं के कारण मैच स्थगित किया जाना चाहिए।

जुवेंतस अंकतालिका में 65 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। उसक अंकतालिका में शीर्ष पर चल रहे नेपोली से एक अंक ज्यादा है। जबकि अटलांटा 38 अंकों के साथ आठवें पायदान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493