इटली:12 टन चॉकलेट से लदा ट्रक लेकर फरार हुए चोर

इटली-यूरोप में इन दिनों एक ऐसी चोरी चर्चा का विषय बनी हुई है जिसने पुलिस से ज्यादा सोशल मीडिया को एक्टिव कर दिया है। नेसले की मशहूर किटकैट चॉकलेट से भरा 12 टन का ट्रक इटली से पोलैंड जा रहा था। इस बीच रास्ते में ही ट्रक रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। ट्रक में 413793 चॉकलेट पैकेट थे। जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

बताया जा रहा है कि यह घटना 26 मार्च के आसपास हुई थी। उस दौरान ट्रक इटली की फैक्ट्री से निकलकर पोलैंड की ओर रवाना हुआ था। रास्ते में अचानक उसका जीपीएस सिस्टम बंद हो गया और उसके बाद ट्रक और ड्राइवर दोनों का कोई पता नहीं चला। जांच में यह भी सामने आया है कि चोरों ने पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया है। उन्हें पता था कि ईस्टर का समय नजदीक है और इस दौरान चॉकलेट की डिमांड चरम पर होती है।

इस ट्रक में किटकैट की खास फॉर्मूला-1 एडिशन रेंज भी रखी हुई थी। यह एडिशन हाल ही में लॉन्च हुई थी और बाजार में आने ही वाली थी। भारतीय कीमत के हिसाब से देखें तो इस माल की कुल कीमत करीब 80 लाख से 2 करोड़ रुपये के बीच आंकी जा रही है। यानी चोर सिर्फ चॉकलेट नहीं बल्कि मीठा खजाना ले उड़े।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493