इटावा की छात्राएं मार्शल आर्ट में बनाएंगी विश्व रिकार्ड

प्रदेश की हर लड़की मार्शल आर्ट सीखे, इसके लिए शासन ने आदेश भी जारी किए हैं। राज्य महिला आयोग ने प्रदेशभर के राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं को मार्शल आर्ट स्पेशल कमांडो ट्रेनिंग की जिम्मेदारी यश भारती सम्मान प्राप्त व विश्व रिकार्ड धारक अभिषेक यादव को सौंपी है।

प्रशिक्षण की शुरुआत राजधानी लखनऊ के अलावा इटावा में भी शुरू की जा चुकी है। इटावा के संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में मार्शल आर्ट कैम्प लगाकर एक हजार छात्राओं को मार्शल आर्ट के गुर सिखाए जाएंगे।

प्रशिक्षक अभिषेक यादव ने कहा, “आजकल छात्राएं घर से बाहर निकलने में संकोच करती हैं। बहुत जरूरी हुआ तो अपने भाई व परिवार के किसी सदस्य के साथ ही बाहर निकल पाती हैं। प्रशिक्षण लेने के बाद छात्राएं बेखौफ अकेली निकल पाएंगी और अराजक तत्वों का डटकर मुकाबला करेंगी। मार्शल आर्ट छात्राओं को नई दिशा देगा।”

स्कूल के प्राचार्य डॉ. आनंद ने बताया कि इटावा की छात्राएं पहली बार इतिहास रचने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को चार स्कूलों की 1700 छात्राएं एक साथ मार्शल आर्ट का प्रदर्शन कर विश्व रिकार्ड बनाएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493