इटेलियन ओपन के तीसरे दौर में पहुंचीं सुआरेज

रोम, 14 मई (आईएएनएस)। स्पेन की टेनिस स्टार कार्ला सुआरेज शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां जारी इटेलियन ओपन टूर्नामेंट के एकल वर्ग के तीसरे दौर में पहुंच गई हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक सुआरेज ने दूसरे दौर के मुकाबले में ब्रिटेन की हीदर वॉटसन को सीधे सेटों में 6-1, 6-1 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे सात मिनट चला।

हीदर और सुआरेज के बीच यह तीसरी भिड़ंत थी। 2015 में इंडियन वेल्स मास्टर्स में भी दोनों का सामना हुआ था, जिसमें सुआरेज को जीत मिली थी।

2011 में ऑकलैंड ओपन में हीदर ने सुआरेज को हराया था।

तीसरे दौर में सुआरेज का सामना कनाडा की इयुजीन बुचार्ड से होगा। 2014 के बाद से बुचार्ड और सुआरेज पहली बार भिड़ रही हैं।

इससे पहले दोनों विंबलडन-2014 में भिड़ी थीं, जिसमें बुचार्ड की जीत हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493