रणवीर के विज्ञापन में जल्द जोड़ा जाएगा संदेश

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। अभिनेता रणवीर सिंह अभिनीत रूपा फ्रंटलाइन के विज्ञापन पर पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल्स (पेटा) के आपत्ति दर्ज कराने के बाद ब्रांड के प्रवक्ता ने कहा है कि विज्ञापन के साथ जल्द एक संदेश जोड़ा जाएगा।

इस विज्ञापन में रणवीर एक युवती को बचाने के लिए एक महासागर में गोता लगाते और अपनी मर्दानगी दिखाने के क्रम में एक शार्क को पीटते दिखते हैं। विज्ञापन को लोगों से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

रूपा एंड कोपरेशन लिमिटेड के पूर्ण-कालिक निदेशक एवं ब्रांड के प्रवक्ता मुकेश अग्रवाल ने एक बयान में कहा, “यह स्पष्ट किया जाता है कि रूपा के हालिया विज्ञापन में रणवीर सिंह के साथ नजर आई शार्क असली नहीं बल्कि रबड़ निर्मित खिलौना है। हमारा इरादा किसी की भावनाएं आहत करना नहीं है। हम विज्ञापन के साथ इस बाबत एक संदेश जोड़ेंगे।”

पेटा इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पूर्वा जोशीपुरा ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा, “पेटा शार्को और आज के सामाजिक रूप से जागरूक युवाओं की ओर से रूपा फ्रंटलाइन और रणवीर सिंह को हमारी चिताओं के बारे में लिखेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493