इटेलियन ओपन के लिए तैयार शारापोवा, वीनस और वावरिंका

रोम, 13 मई (आईएएनएस)। रूसी टेनिस स्टार मारिया शारापोवा, अमेरिकी दिग्गज वीनस विलियम्स और स्विट्जरलैंड के पुरुष स्टार स्टैन वावरिंका यहां शुरू हो रहे इटेलियन ओपन के लिए तैयार हैं। इन तीनों ने शुक्रवार को यहां जमकर अभ्यास किया।

अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो, अमेरिका के जान इश्नवर सैम क्वेरी और मेडिसन कीज भी रोम में हैं और इसके लिए शनिवार को ड्रॉ निकाला जाना है।

कीज ने 2016 में अपने ही देश की सेरेना विलियम्स के खिलाफ इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला था लेकिन इस साल सेरेना गर्भवती होने के कारण यहां नहीं खेल रही हैं।

पांच बार की ग्रैंड स्लैम विजेता शारापोवा के लिए यह कोर्ट पर वापसी के बाद तीसरा टूर्नामेंट होगा। प्रतिबंधित दवाओं के सेवन को लेकर 15 महीने का निलम्बन झेलने के बाद से शरापोवा स्टटगार्ट ओपन और मेड्रिड में खेल चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493