इटैलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे मरे

रोम, 13 मई (आईएएनएस)। पुरुष टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने शुक्रवार को इटैलियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली। उन्होंने बेल्जियम के डेविड गोफ्फिन को सीधे सेटों में 6-1, 7-5 से मात दी।

शनिवार को होने वाले सेमीफाइनल में वह फ्रांस के लुकास पाउले से भिड़ेंगे।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मरे ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए गोफ्फिन को एक घंटे 35 मिनट चले मुकाबले में मात दी।

वहीं पाउले अर्जेटीना के जुआन मोनाको द्वारा नाम वापस लेने के बाद बिना मैच खेले सेमीफाइनल में पुहंचे हैं। मोनाको ने चोट की वजह से अपना नाम वापस ले लिया था।

मरे 2011 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493