इडेन में नाइट राइडर्स को न देख दुखी हुए शाहरुख

कोलकाता, 24 मई (आईएएनएस)। हिंदी फिल्म जगत के सुपरस्टार तथा आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के सह-मालिक शाहरुख खान ने रविवार को आईपीएल-8 के फाइनल मुकाबले में अपनी टीम के न पहुंच पाने का दुख व्यक्त किया।

गौरतलब है कि आईपीएल-8 का फाइनल मुकाबला रविवार को नाइट राइडर्स के ही घरेलू मैदान इडेन गार्डन्स पर हो रहा है, लेकिन फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं।

शाहरुख ने ट्वीट किया, “अब अहसास हुआ कि इडेन में नाइट राइडर्स को न देखना कितना दुखद है।”

अपने छोटे बेटे अबराम के साथ टेलीविजन पर फाइनल मैच का लुत्फ उठा रहे शाहरुख ने फाइनल में पहुंची दोनों टीमों मुंबई और चेन्नई को शुभकामनाएं भी दीं।

उन्होंने ट्वीट किया, “अपने छोटे बेटे अबराम के साथ मैं टीवी पर नाइट राइडर्स को न देखकर दुखी हूं। मुंबई और चेन्नई को शुभकामनाएं।”

नाइट राइडर्स आईपीएल में 2012 और 2014 में दो बार खिताबी जीत हासिल कर चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493