कुरुक्षेत्र, 24 मई (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार ने राज्य में तीन संग्रहालय बनाने का फैसला लिया है। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि इन तीन संग्रहालयों में से एक सबसे बड़े संग्रहालय की स्थापना पंचकुला में की जाएगी।
पुरातत्व विभाग के महानिदेशक अशोक खेमका ने कहा कि संग्रहालयों के लिए राज्य सरकार द्वारा पांच करोड़ रुपये के बजट का आवंटन किया गया है।
उन्होंने यहां पर श्रीकृष्ण संग्रहालय और शेख चिल्ली के मकबरे का दौरा किया।
पंचकुला के अलावा दो अन्य संग्रहालयों में एक संग्रहालय का निर्माण हिसार जिले के राखीगढ़ी गांव में किया जाएगा जबकि दूसरा संग्रहालय झज्जर शहर में बनाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath