मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। सुनने में आया है कि टेलीविजन अभिनेत्री साक्षी तंवर से ‘इतना करो ना मुझे प्यार’ धारावाहिक में अभिनय करने के लिए बात चल रही है।
एक सूत्र के अनुसार, धारावाहिक में साक्षी का किरदार नील (रोनित रॉय) और रागिनी (पल्लवी कुलकर्णी) की बीती जिंदगी के बारे में एक बड़ा खुलासा करेगा। उनकी एंट्री धारावाहिक में कई दिलचस्प मोड़ लाएगी।
साक्षी को ‘कहानी घर घर की’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे मशहूर धारावाहिकों में मुख्य भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।
‘इतना करो ना मुझे प्यार’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हो रहा है।
dharmpath.com dharmpath