‘इतना करो ना मुझे प्यार’ में खुलेगा राज

मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री पल्लवी कुलकर्णी धारावाहिक ‘इतना करो ना मुझे प्यार’ में मुख्य भूमिका (रागिनी) निभा रही हैं। धारावाहिक की आगामी कड़ी में रागिनी के सामने सुहानी के जन्म से जुड़ा एक राज सामने आएगा।

धारावाहिक की अब तक की कहानी में दर्शकों को देखने को मिला है कि सुहानी (पलक जैन), नील (रोनित रॉय) और रागिनी को करीब लाने की जीतोड़ कोशिश कर रही है।

रागिनी फिलहाल इस बात से अंजान है कि सुहानी, नील की बेटी नहीं हैं।

धारावाहिक की आने वाली कड़ी में दिखाया जाएगा कि रागिनी के सामने सुहानी के जन्म से जुड़ा सच आखिरकार सामने आ गया है।

‘इतना करो ना मुझे प्यार’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493