रियो डी जनेरियो, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व फुटबाल दिग्गज पेले के पुत्र एडिन्हो इन दिनों ब्राजीलियाई क्लब मोगी मिरिम के संपर्क में हैं। माना जा रहा है कि वह क्लब का कोच पद संभाल सकते हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह क्लब फुटबाल लीग सेरी-बी में खेलती है, जिसके कोच क्लॉडिन्हो बातिस्ता हैं। सांतोस क्लब के पूर्व गोलकीपर 44 वर्षीय एडिन्हो की नियुक्ति पूर्व ब्राजीलियाई फुटबाल खिलाड़ी रिवाल्डो की सिफारिश पर हो सकती है।
रिवाल्डो अभी क्लब मोगी मिरिम के अध्यक्ष हैं।
एडिन्हो का करियर बहुत विवादित रहा है। उन्हें ड्रग्स बेचने वाले एक गिरोह को पैसे देने के दोष में 33 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। बाद में इस फैसले के खिलाफ याचिका दायर करने के बाद वह पिछले साल नवंबर में जेल से बाहर आए हैं।
एडिन्हो फिलहाल सांतोस क्लब के सहायक कोच हैं जहां उनके पिता पेले ने वर्ष 1956 से 1974 के बीच 1,116 मैच खेलते हुए 1,091 गोल किए।
dharmpath.com dharmpath