‘इत्तेफाक’ रीमेक नहीं, बल्कि रूपांतरण : सिद्धार्थ मल्होत्रा

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘इत्तेफाक’ वर्ष 1969 में बनी राजेश खन्ना और नंदा अभिनीत फिल्म का रीमेक नहीं, बल्कि रूपांतरण है।

सिद्धार्थ ने शुक्रवार को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट जाबोंग डॉट कॉम की न्यू एरा कैप कलेक्शन के मौके पर कहा, “‘इत्तेफाक’ पिछली फिल्म की तरह रहस्यमयी मौत जैसी है। मैं बताना चाहूंगा कि हम इसका रीमेक नहीं बना रहे, बल्कि आज के समय के अनुकूल आकर्षक है। यह फिल्म रहस्यमयी मौतों पर सच्ची श्रद्धांजलि है।”

‘बार बार देखो’ के अभिनेता फिल्म के बारे में इससे अधिक खुलासा करना नहीं चाहते।

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से करियर की शुरुआत कर चुके अभिनेता ने कहा, “रहस्यमयी हत्या को रहस्य ही रहने दें। मुझे उम्मीद है कि लोगों को हमारा प्रयास पसंद आएगा।”

वर्ष 1969 में जारी ‘इत्तेफाक’ यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित और बी.आर.चोपड़ा द्वारा निर्मित थी। इसका रूपांतरण बी.आर.चोपड़ा के पोते अभय चोपड़ा द्वारा निर्देशित और शाहरुख के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, करण के धर्मा प्रोडक्शंस और बीआर फिल्म्स द्वारा निर्मित है।

फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और अभय खन्ना जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

इसके अलावा, सिद्धार्थ जैकलिन के साथ फिल्म ‘रीलोड’ में भी दिखाई देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493