मासिक धर्म के कारण स्कूल न छूटे : वरुण

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन ने लोगों से आग्रह किया है कि मासिक धर्म के कारण स्कूल न जा पाने वाली लड़कियों की मदद ‘गिवहर5डॉट ऑर्ग’ लिंक के जरिए करें।

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के साथ करियर की शुरुआत कर चुके अभिनेता ने रविवार को ट्वीट किया, “मासिक धर्म के कारण स्कूल से वापस आने वाली लड़कियों की मदद करें। मैंने थोड़ी की है। आप भी करें।”

अपने इस लिंक के साथ उन्होंने ट्विटर पर यह भी कहा कि भारत में पांच में से प्रत्येक एक लड़की को मासिक धर्म के कारण स्कूल से वापस आना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि 150 रुपये उनकी जिंदगी बदल सकते हैं। 150 रुपये दान करें, इस रकम में वे दोबारा उपयोग के लायक दो जीवाणु-रोधी साफकिन (सिनेटरी पैड) ले सकती हैं और मासिक धर्म के समय भी स्कूल में मौजूद रह सकती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493